प्रोफेट मौहम्मद pbuh से विवाह के समय हज़रत आयशा ra की आयु क्या थी…?

  • Post author:
  • Post category:Uncategorized
  • Post comments:0 Comments

Age of hazrat Ayesha ra at the time of marriege….

यह ग़लत इल्ज़ाम है कि अल्लाह के नबी (स.) ने हजरत आयशा (R.A.) से 9 साल की उम्र में शादी की थी।
इस्लाम की सच्चाई व पैगम्बर मोहम्मद (स.) का बेदाग़ चरित्र शुरूआत से ही इस्लाम दुश्मनों की नज़र में खटकता रहा है। और वे नबी के चरित्र पर उंगली उठाने के मौके ढूंढते रहे हैं। इसके लिये अक्सर वे ज़ईफ़ हदीसों का सहारा लेने से नहीं चूकते, अर्थात जिनकी रावियों के सिलसिले में कहीं कोई कमज़ोर कड़ी पायी जाती है। इसी तरह का एक निहायत गलत आक्षेप ये है कि पैगम्बर मोहम्मद(स.) ने जब हज़रत आयशा(र.) से शादी की तो उनकी उम्र मात्र छह साल थी। यह बात पूरी तरह गलत है कि नबी(अ.) से शादी के वक्त हज़रत आयशा(र.) की उम्र छह साल थी।ऐतिहासिक रूप से इसका कोई प्रमाण नहीं और हक़ीक़त इसके उलट है। तमाम इतिहासकार इसपर सहमत हैं कि हज़रत आयशा(र.) की बड़ी बहन हज़रत अस्मा(र.) उनसे दस साल बड़ी थीं।(1,2) और उनकी मृत्यु सन 73 हिजरी में 100 साल की उम्र में हुई (3,4,5,6) अर्थात हिजरी वर्ष आरम्भ होने के समय उनकी उम्र 27 या 28 साल थी।और इस तरह हिजरी वर्ष आरम्भ होने के समय हज़रत आयशा(र.) की उम्र 17 या 18 साल थी जबकि सन 2 हिजरी में उनकी शादी हुई। अर्थात शादी के समय हज़रत आयशा(र.) की उम्र 19 या 20 साल थी।
References….

  1. Siyar A’lama-nubala, Al- Zahabi, Vol. 2, pg 289, Arabic, Muassasatu-risalah, 1992
  2. Al-Bidayah wa-nihayah, Ibn Kathir, Vol. 8, pg 371, Dar al-fikr al-`arabi, Al-jizah, 1933
  3. Al-Bidayah wa-nihayah, Ibn Kathir, Vol. 8, p. 372
  4. Dar al-fikr al-`arabi, Al-jizah,1933
  5. Ibne Asakir vol 69 Page 18
  6. Alsunnan Alkubra Albehaqi Vol.6 Page 204
  7. Sahih Bukhari, kitabu’l-tafsir, Bab QaulihiBal al-saatu Mawiduhum wa’l-sa`atu adha’ wa amarr)
    8.Tarikh Tabari, vol. 4,

लेखन : ज़िया इम्तियाज़

Leave a Reply